Unnao News: बेटी की फोटो लगा बनाया व्हाट्स ऐप ग्रुप, अश्लील संदेश भेजने का आरोप
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: असोहा। थाना क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव निवासी महिला ने अपने दामाद पर बेटी की फोटो लगा व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने और उसमें अश्लील संदेश व फोटो भेजने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जान से मारने और घर से उठा ले जाने की धमकी देने का भी आरोप है। महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी करीब एक साल पहले बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद बेटी को परेशान और प्रताड़ित करता रहा। जिससे बेटी मायके में रह रही है। महिला के अनुसार अब दामाद ने मोबाइल पर उसके परिचितों और रिश्तेदारों को जोड़कर एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। आरोप है कि ग्रुप की डीपी में उसकी बेटी की फोटो लगा अश्लील संदेश और फोटो भेजे जा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने और घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.