Unnao News: बेकाबू बाइक फिसलने से युवक जख्मी
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज-सफीपुर मार्ग पर बेकाबू बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उनवां गांव का रहने वाला ताजिम अहमद शुक्रवार को गांव के ही मोहम्मद शानू को दवा दिलाने के लिए औरास स्थित एक निजी अस्पताल ले गया था। जहां से लौटते समय महोलिया गांव की मोड़ पर उनकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में ताजिम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मोहम्मद शानू को मामूली चोट आई। घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.