उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के दुबाई गांव में खेत जोतकर घर वापस आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में चालक जख्मी हो गया। दुबाई गांव के रहने वाले 18 वर्षीय धीरज पुत्र रमेश पासी गांव के पूर्व प्रधान सूरज पाल का ट्रैक्टर से खेत जोतकर घर वापस आ रहा था। तभी गांव के किनारे दुबाई गोसीखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। जिसमें चालक धीरज उसी के नीचे दबकर घायल हो गया। परिजन उसे सुमेरपुर पीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक की ठोकर से युवक जख्मी, रेफर थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नही मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...