उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी बुजुर्ग से साइबर जालसाजों ने बैंक अधिकारी बनकर 2 लाख 16 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर गांव निवासी रवि शंकर तिवारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एसबीआई का यूनो ऐप चालू कराने के लिए बैंक के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया था। इसके कुछ दिन बाद उनके पास जालसाज का फोन और व्हाट्सएप कॉल आया। आरोपी ने खुद को बैंक का अधिकृत कर्मचारी बताते हुए मदद करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- पांच दिन डिजिटल अरेस्ट रख साइबर फ्रॉड ने ठगा, कमरे से बाहर निकलीं तो देखा चोर साफ कर गए घर जालसाज ने पीड़ित के मोबाइल में यूनो ऐप डाउनलोड कराया और बैंक संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने के ...