उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के ब्योली इस्लामाबाद गांव के रहनेवाले मुकेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 22 अक्तूबर को उसके पिता मां के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ने गलतफहमी में आकर अपने कई साथियों के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर लाठी और धारदार हथियारों से लैस थे। पिता को बचाने के दौरान उसकी मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...