Unnao News: बुखार से युवक की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 17 -- Unnao News: भगवंतनगर। बुखार से युवक की शनिवार को मौत हो गई। बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव के रहने वाले 27 वर्षीय अजय उर्फ गुड्डू पुत्र नरेश चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन से उसे बुखार आ रहा था, जिससे वह मनकापुर गांव स्थित अपने घर चला आया था। यहां पर एक झोलाछाप से इलाज करवा रहा था। हालत गंभीर होने पर परिजनों उसे हैलट ले गए, जहां शनिवार को इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.