Unnao News: बीडीओ ने गोशाला की व्यवस्थाएं देखी
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: बिछिया। खण्ड विकास अधिकारी ने पडरी खुर्द गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में बारिश के बाद आई अव्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सचिव को बाउंड्रीवाल में तार फेसिंग लगवाने के निर्देश भी दिए हैं। ब्लॉक के गांव पडरीखुर्द स्थित गौशाला में बुधवार दोपहर बीडीओ फ़हद खान स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर उन्हें निरीक्षण के दौरान जानवरों को हरे चारे व पर्याप्त भूसे व पानी की व्यवस्था मिली। गोशाला का संचालन कर रही एनजीओ संस्था ईको फ्रेंडली के अध्यक्ष को बीडीओ ने गौशाला में साफ सफाई में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने कहा कि धूप तेज होने पर जानवरो को टीनशेड के नीचे ही रखे बाहर न जाने दे। गाय के बच्चे को गोशाला के बाहर न जा पाए उन्हें अंदर ही सुरक्षित स्थान पर रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.