उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। दो दिन से लगातार गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश ने बीघापुर नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोल दी। नगर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। सब्जी मंडी में करीब एक फीट, कमलापति इंटर कॉलेज में करीब तीन फीट तक पानी भर गया और पानी कक्षाओं के भीतर तक पहुंच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने भी करीब एक फीट पानी जमा रहा, जो अस्पताल परिसर के अंदर तक पहुंच गया। इससे मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत की सब्जी मंडी में जलभराव के चलते दुकानदारों और खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कमलापति इंटर कॉलेज में हालात और गंभीर रहे। विद्यालय परिसर में करीब तीन फीट तक पानी भरने के साथ ही कक्षाओं में भी पानी पहुंच ग...