उन्नाव, सितम्बर 4 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अचलगंज थाना पुलिस ने बीघापुर क्षेत्र के गैंग लीडर समेत पंजाब के दो बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपी संगठित गिरोह बनाकर गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। डीएम स्तर से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ यह कार्रवाई की। अचलगंज थाना प्रभारी सुव्रत नारायण के मुताबिक, बीघापुर थाना क्षेत्र के रघुनाथखेड़ा गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ गोलू पुत्र मोतीलाल गिरोह का संचालन करता है। अजीत कुमार के गिरोह में पंजाब के दो आरोपी सक्रिय सदस्य के तौर पर जुड़े हैं। इनमें मनप्रीत सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी डेरा बाबा नानक जनपद गुरदासपुर और दिलावर सिंह पुत्र बल...