उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को विकासखंड नवाबगंज के परिषदीय विद्यालयों और ब्लाक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। इस दौरान दायित्वों के प्रति लापरवाह पाए गए तीन शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। ब्लाक संसाधन केंद्र नवाबगंज में दीपाली वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह और अनुराग शंकर बीएसए को उपस्थित मिले। विशाल गुप्ता व अदनान अहमद आकस्मिक अवकाश पर, जबकि, शिक्षक प्रवीण श्रीवास्तव, उदयमान सिंह और राहुल बिना सूचना अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए संबंधित के वेतन अवरुद्ध करने तथा अभिलेख एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्द...