उन्नाव, सितम्बर 10 -- Unnao News: बांगरमऊ। दांतों के अस्पताल नाम से चल रहे हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण कर पूरी तरह से फर्जीवाड़ा उजागर होने पर अस्पताल सील कर दिया गया तथा इलाज करा रहे करीब आधा दर्जन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। बांगरमऊ नगर के लखनऊ मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट दांतों का अस्पताल नाम से एक क्लिनिक लंबे समय से चल रहा था। बुधवार को एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला, सीओ हर्ष मोदी, नायब तहसीलदार वैभव अग्रवाल व अस्पताल के डॉ. सुनील राठौर आदि जिम्मेदारों की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: सील तोड़कर फिर शुरू किया अस्पताल, संचालक पर एफआईआर इस दौरान संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका बल्कि प्रशाशन को अस्पताल में देख सभी अस्पताल...