Unnao News: बिजली कर्मी से मारपीट मामले में उपभोक्ता पर केस दर्ज
उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: सफीपुर। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ उपभोक्ता से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। तकनीकी अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत निगम के तकनीकी अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह संविदा कर्मी अनीता देवी के साथ कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा मझवारा गांव पहुंचे थे। यहां बकाया बिल होने से संविदा कर्मी विनीत कुमार कनेक्शन काटने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उपभोक्ता ने अचानक डंडे से कर्मी पर हमला कर दिया। मारपीट में कर्मी को चोटें आईं। तकनीकी अधिकारी ने आरोप लगाया कि मारपीट से विभागीय कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.