उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: उन्नाव। पड़रीकला संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान नेवरना में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुर (पड़री) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोलाफेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान श्रीनाथ यादव, आशुतोष मिश्रा, संजय कनौजिया, अमित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, शिवा मौर्या, मनोज थारू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...