Unnao News: बार एसोसिएशन पुरवा का चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 को मतदान
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। बार एसोसिएशन पुरवा के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 के लिए सदस्यता सूची जारी होने के बाद निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी रमाशंकर वर्मा एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी राम लखन यादव एडवोकेट और सुरेशचंद यादव एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 26 और 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं, 28 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.