Unnao News: बारिश से हुई हानि के सर्वे में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
उन्नाव, सितम्बर 29 -- Unnao News: पुरवा। राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर एसडीएम दिग्विजय सिंह व तहसीलदार शिवम राठौर ने राजस्व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने बारिश से गिरे मकानों के सर्वे में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में गांवों में भूमि विवाद, वरासत, मछली पालन, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। चकमार्गों व तालाबों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी जाएं, वहां मौके की फोटो व वीडियो जरुर बनाएं। बैठक में नायब तहसीलदार भारत सिंह, बृजेश, हरिनाम, प्रशांत पांडेय, नंदलाल, अमरलता, अंशु शुक्ला, वैशाली, स्वाती, अनुपम, अरुण लाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.