Unnao News: बारिश से ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबे बाबा-पौत्र की मौत
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच कच्ची दीवार और उस पर रखा छप्पर भरभरा कर गिरने से गुरुवार शाम छुलिहा रानीपुर गांव में बाबा और पौत्र समेत पांच बकरियां मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने किसी तरह मलबा हटाकर बाहर निकाला। बाबा और पौत्र को सीएचसी बीघापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने 20 वर्षीय पौत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाबा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में छप्पर के नीचे बंधी पांच बकरियों की भी मौत हो गई। गांव निवासी रघुवीर पुत्र लाला के घर की कच्ची दीवार पर छप्पर रखा हुआ था। गुरुवार शाम रघुवीर अपने 20 वर्षीय पौत्र वीरेंद्र पासवान पुत्र भोले शंकर के साथ इसी छप्पर के नीचे बैठे थे। पास में पांच बकरियां भी बंधी थीं। लगातार बारिश से कच्ची दीवार कमजोर हो गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.