Unnao News: बारिश में गिरा कच्चा मकान, मलबे में गृहस्थी दबी
उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। तेज बारिश के दौरान बुधवार रात संदाना मजरा रामपुर गांव स्थित एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के समय परिवार के लोग बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। रामपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी स्वर्गीय बिंदाचरन कोरी का कच्चा मकान लगातार बारिश से कमजोर हो गया था। देर रात तेज बारिश के बीच अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे घरेलू सामान को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन काफी सामान क्षतिग्रस्त हो चुका था। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में कच्चे मकान की छत ढही, परिवार बाल-बाल बचा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.