उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: सफीपुर। बारिश के चलते कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला और सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहसील क्षेत्र के बरभौला गांव निवासी सेवकी पुत्र मैदा सोमवार को घर पर मौजूद थे। इसी दौरान घर के पास खड़ी कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में वृद्ध दब गए। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की इलाज के दौरान मौत परिजन वृद्ध को लेकर सीएचसी सफीपुर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने ...