उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: औरास, संवाददाता। बारिश के चलते गुरुवार अलसुबह सैदापुर गांव में कच्ची दीवार भरभराकर पड़ोसी के घर में सो रहे परिवार के ऊपर गिर गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी औरास पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। औरास थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी विजय प्रताप पुत्र प्यारे लाल की कच्ची दीवार लगातार बारिश से कमजोर हो गई थी। अलसुबह अचानक दीवार भरभराकर पड़ोसी धर्मेश के घर में सो रही उसकी पत्नी और बच्चों के ऊपर जा गिरी। हादसे में धर्मेश की पत्नी किरण, बेटी सोनाक्षी और पीहू घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Latehar News: बारिश में दो खपरैल मकान क्षतिग्रस्त,मदद की गुहार अचानक दीवार गिरने से घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के लोगो...