Unnao News: बारिश ने दिलाई राहत, जलभराव बना आफत
उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिले भर में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक कभी बूंदाबांदी तो कभी झमाझम बारिश होने से भीषण गर्मी और उमस से तो लोगों को राहत मिल गई लेकिन शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण मुख्य नाले चोक हो गए। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। शहर के निचले मोहल्लों के कई घरों में भी पानी घुस गया। घरों की दीवारों में सीलन आने लगी है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में दोपहर ढाई बजे तक बादलों की बीच सूर्य ने आंखमिचौली चली। अपराह्न तीन बजे घने बादल छाने से सूर्य पूरी तरह छिप गया और झमाझम बारिश होने लगी। शाम करीब साढ़े चार बजे तक जनपद में औसतन 17 एमएम पानी गिरा, जिसमें सिंकदरपुर सरोसी सबसे अधिक भीगा। यहां 52 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, नवाबगंज, हिलौली, पुरवा, फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.