Unnao News: बारिश के बाद सीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद गुरुवार को मौसम खुलते ही सीएचसी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर और दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में सबसे अधिक मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। कई दिनों से तेज धूप के बाद तीन दिन बारिश होने से मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते क्षेत्र में वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को मौसम खुलने के बाद बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने सीएचसी पहुंचे। उमस बढ़ने के कारण कतार में खड़े मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को सीएचसी में कुल 772 मरीजों ने पंजीकरण कराया। मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.