Unnao News: बाबू की कुर्सी के बगल में बाहरी व्यक्ति बैठा, वीडियो वायरल
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: पुरवा। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बाहरी व्यक्ति द्वारा बाबू की कुर्सी के बगल में बैठकर फाइलों और कागजातों को देखा जा रहा है। इसका एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उक्त वीडियो में वह व्यक्ति फाइलों का कार्य निपटाने को लेकर लोगों से बहस कर रहा है।इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा रुपए देने पर मेज के नीचे वह गिनता हुआ भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में चर्चाएं बनी रही। लोग सरकारी कार्यालयों में बाहरी व्यक्ति के बढ़ते प्रभाव को चर्चाए कर रहे है। इस संबंध में सब रजिस्टार उदय भास्कर को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.