उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: परियर। पौराणिक बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर 13 अगस्त को भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के पुत्र शशांक शेखर सिंह के संयोजन में मंदिर प्रांगण में 108 परिवारों द्वारा विधि-विधान से श्री शंभू महादेव का महारुद्राभिषेक कराया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक करेंगे और सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। यह भी पढ़ें- वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का 16 अगस्त को होगा आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...