उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: फोटो संख्या 7, मंचन को लेकर कलाकारों से अपने अभिनय की तैयारियां करते बीघापुर, संवाददाता। नगर पंचायत बीघापुर स्थित बाबा गोदालेश्वर धाम में दशहरा के बाद आयोजित होने वाली 161 वर्ष पुरानी रामलीला का मंचन 26 से 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंचन को लेकर पिछले एक माह से कलाकार रिहर्सल कर अपने अभिनय को निखार रहे हैं।रामलीला के व्यास एवं निर्देशक बराती बाजपेई गांधीनगर स्थित शिव मंदिर में कलाकारों को लगातार अभ्यास करा रहे हैं। इस वर्ष राम की भूमिका नैतिक, लक्ष्मण की भूमिका अंश दीक्षित, हनुमान की भूमिका राहुल शुक्ल, रावण की भूमिका सुयश पांडेय, अंगद की भूमिका अभिनव अग्निहोत्री, कालनेमि की भूमिका मनीष वर्मा, सुग्रीव की भूमिका राजा सुरेश, मेघनाद की भूमिका सत्यम बाजपेई और बाली की...