Unnao News: बाढ़ प्रभावित 1430 किसानों को मिला करीब एक करोड़ रुपये का अनुदान
उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: बीघापुर। तहसील क्षेत्र में गंगा और लोन नदी की बाढ़ से प्रभावित 27 गांवों के 1430 किसानों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान वितरित किया गया। प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई। अनुदान मिलने से बाढ़ के कारण फसलों और कृषि भूमि को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद मिली है। बाढ़ प्रभावित गांवों में ससान, जगतखेड़ा, शुक्लाखेड़ा, कुकुरी, मीरमऊ, धमनीखेड़ा, परसंडा, लालखेड़ा, खेसुआ, मिश्रनखेड़ा, चहलहा, अटवट, जार्जनपुर, मुलाहिमपुर, कटहर, गढ़ाकोला, रसूलपुर, अढ़ौली, घीनाखेड़ा, बैजुआमऊ, पोरई, धरमपुर, प्रेमीखेड़ा, बाबूखेड़ा और कछोह समेत अन्य गांव शामिल हैं। गंगा और लोन नदी में आई बाढ़ से इन गांवों में किसानों की कृषि भूमि और फसलों को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.