Unnao News: बाढ़ ने छीनी किसानों की मेहनत, 700 एकड़ फसल जलमग्न
उन्नाव, अक्टूबर 3 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। गंगा की बाढ़ ने तटीय गांवों के करीब तीन सैकड़ा किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब 700 एकड़ में खड़ी धान और सब्जियों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। दो सप्ताह से खेतों में भरा पानी किसानों के लिए आफत बना हुआ है। धान की खड़ी फसल सड़ चुकी है, जबकि बैंगन और लौकी समेत सब्जियां पानी में गलकर नष्ट हो गईं। बीज, खाद और कीटनाशकों में किसानों द्वारा लगाया गया लाखों रुपये का खर्च भी पानी में डूब गया। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण के साथ ही बेटियों की शादी और अन्य जरूरी खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है。
क्षेत्र के राजस्व ग्राम कटरी अकबरपुर सेंग के चार मजरे लोकई पुरवा, धन्ना पुरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.