उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के लवानी मजरा पापरीखेड़ा में सोमवार को युवक का शव पास के बाग में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लवानी मजरा पापरीखेड़ा गांव के रहने वाले कमलेश उर्फ अमरु का शव ग्रामीणों ने बाग में एक पेड़ से लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कमलेश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार वह आर्थिक तंगी से परेशान रहता था। हालांकि, परिजनों ने घटना के कारण के संबंध में किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्...