Unnao News: बाग में आंवले के पेड़ से लटका मिला किसान का शव
उन्नाव, नवम्बर 2 -- Unnao News: अचलगंज। संवाददाता उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कुरमापुर गांव के पास सोमवार सुबह बाग में एक अधेड़ का शव पेड़ पर लटकता मिला। वहां से गुजर रहे बेटे ने भीड़ देखी तो रुक गया। आगे जाने पर पता चला कि उसके पिता का ही शव फंदे से लटक रहा था।हाईवे से कुरमापुर जाने वाली सड़क के पास स्थित आंवले के बाग में सोमवार सुबह 50 वर्षीय अशोक पुत्र छेदीलाल का शव आंवले के बाग में एक पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से शराब का खाली क्वार्टर और पानी की बोतल भी रखी मिली। उधर, पिता की तलाश में निकला बेटा चंदन भी मौके पर पहुंच गया। शव देखते ही उसने अपने पिता के रूप में पहचान कर ली और परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। चंदन ने बताया कि उसके पिता राजमिस्त्री थे। रविवार शाम को वह अचानक बिना किसी को बताए घर से निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.