Unnao News: बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम दो महिलाओं का मंगलसूत्र लूटा
उन्नाव, अक्टूबर 8 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल घर जा रहीं दो महिलाओं के गले से सरेशाम उनके मंगलसूत्र लूट लिए। हल्ला-गुहार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपितों को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा।पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मझकोरिया गांव निवासी माया देवी बुधवार शाम खेतों से काम निपटाकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान लंगरपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले में पड़ा मंगलसूत्र झपट लिया और तेज रफ्तार में भागने लगे। अचानक हुई लूट की घटना से घबराई माया देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उधर, कुडेरी गांव निवासी शैली देवी भी पुरवा में अपना काम निपटाने के बाद ऑटो से लंगरपुर गांव में उतरी थीं और पैदल घर जा रही थीं। बदमाशों ने उनके गले से भी मंगलसूत्र लूट लिया। दोनों महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.