Unnao News: बाइक लेकर घूमने निकले तीन नाबालिग, मोड़ पर पलटी, दो गंभीर
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: चकलंवशी। आसीवन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर परिजनों से छिपाकर बाइक लेकर घूमने निकले तीन नाबालिग बच्चों के साथ हादसा हो गया। मुंशीगंज से लौटते समय खानपुर सुरौली गांव के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चला रहा 13 वर्षीय किशोर और उसके साथ बैठी दोनों चचेरी बहनें घायल हो गईं। गंभीर हालत में किशोर और सात वर्षीय बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।कायमपुर निबरवारा गांव निवासी रोशनलाल का 13 वर्षीय बेटा प्रिंस बुधवार को परिजनों को बिना बताए घर से बाइक लेकर निकल गया। उसने अपने चाचा अमित की 11 वर्षीय बेटी लक्ष्मी और सात वर्षीय बेटी शांति को भी बाइक पर बैठा लिया और तीनों मुंशीगंज घूमने चले गए। घूमने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुंशीगंज-अच्छेपुर-किरमिली मार्ग पर खानपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.