Unnao News: बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम मियागंज-सफीपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरहा खुर्द गांव निवासी सुनील पुत्र टेकराम गुरुवार शाम बाइक से लगलेसरा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। शारदा नगर-आसीवन ब्रांच नहर पुल के आगे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे मियागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.