उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। अचलगंज थाना क्षेत्र के नेवरना चौकी अंतर्गत अजीतखेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात बाइक फिसलने से डाककर्मी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचलगंज थाना क्षेत्र के पियारिया मजरा नेवरना गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र स्व. रामबाबू शुक्रवार रात बाइक से जा रहे थे। देर रात अजीतखेड़ा मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में अभिषेक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ...