उन्नाव, नवम्बर 17 -- Unnao News: अचलगंज। संवाददाता अचलगंज में मंगलवार दोपहर बाजार जा रही बुजुर्ग महिला की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- Siwan News बाइक की ठोकर से 62 वर्षीय महिला की मौत, चालक फरारतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत थानाक्षेत्र के बालाई गांव की 65 वर्षीय रमावती पत्नी स्वर्गीय शियाराम घरेलू जरूरत का सामान खरीदने पैदल हड़हा बाजार जा रही थीं। वह गांव से करीब 50 मीटर आगे ही पहुंची थीं कि हड़हा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमावती सड़क पर सिर के बल गिर पड़ीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीए...