Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। रायबरेली थाना खीरो क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौरावां थाना क्षेत्र के जेरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र गोवर्धन लोधी रविवार को रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र स्थित कलुआखेड़ा बाजार गया था। देर रात वह साइकिल से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मौरावां सीएचसी ले आए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से मां इंद्राना समेत परिजनों का रो-रोकर बेहाल है। रमेश दो भाइयों में छोटा था और वह अविवाहित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.