Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर
उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: चकलवंशी। थाना क्षेत्र के अनवरखेड़ा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय जयपाल मंगलवार दोपहर साइकिल से त्योहार का सामान लेकर अपनी बेटी के घर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बकिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान कस्बा हैदराबाद के पास अज्ञात बाइक चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.