Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर
उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीगंज गांव के पास सोमवार दोपहर हाईवे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के केवाना गांव के रहने वाले 50 वर्षीय धनीराम पुत्र दुर्गादीन सोमवार दोपहर साइकिल से दवा लेने नवाबगंज सीएचसी जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर मिश्रीगंज गांव के पास जंगपुर निवासी शख्स की बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में धनीराम घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामले को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.