Unnao News: बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, कानपुर में चल रहा इलाज
उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के रहने वाले रामकुमार पुत्र नंदकिशोर ने बीघापुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उनका भाई मनोज कुमार 27 अक्तूबर को घाटमपुर खुर्द स्थित एक विद्यालय से बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के रुझेई गांव जा रहा था। तभी रुझेई स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज कानपुर में चल रहा है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.