Unnao News: बाइक की टक्कर से दूधिया की मौत
उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली के शिवसिंहखेड़ा गांव के रहने वाले 48 वर्षीय धर्मराज पुत्र स्व. राम स्वरूप दूध का काम करते थे। बड़े भाई देशराज ने बताया कि शुक्रवार रात वह दूध देने पैदल गांव के बाहर हाईवे किनारे दुकान पर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर लेन पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में धर्मराज की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार लखनऊ निवासी बृजेश (32) और बच्चा (16) घायल हो गए। दोनों घायल को अस्पताल लाया गया। वहां से वह बिना बताए भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले रखी है। धर्मराज के दो बच्चे हुए थे। उनकी मौत हो चुकी है। पति की मौत से पत्नी संगीता और अन्य परिजन बेहाल है। वह तीन भाइयों में मंझला था। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक कब्जे में है। तहरीर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.