उन्नाव, अक्टूबर 9 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा में गुरुवार सुबह सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार जख्मी कर दिया। सीएचसी डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर दिया। यहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने जवाब दे दिया। परिजन उन्हें घर लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मद्दूखेड़ाखेड़ा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय मोहर अली पुत्र अमजद अली नवाबगंज के सर्राफा कारोबारी नवीन गुप्ता के यहां काम करते थे। गुरुवार को वह दुकान से किसी काम के लिए निकले थे। कस्बा के बाजार में सड़क पार करते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मोहर अली घायल हो गए। घायल को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक...