Unnao News: बाइकों की भिड़ंत होने पर लूट की दी फर्जी सूचना
उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: सफीपुर। लूट की फर्जी सूचना मिलने के बाद पुलिस घंटों हलकान रही। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो मामला दो बाइक की भिड़ंत के बाद हुए विवाद का निकला। लूट की घटना फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के माढ़ापुर गांव के रहने वाले राजेश पुत्र गंगाराम सफीपुर से घर लौट रहा था। गहोली-सनहा मार्ग स्थिति एतबारपुर गांव के समीप आगे चल रहा डंपर अचानक रुक गया। तभी राजेश ने भी अपनी बाइक रोक दी। पीछे से अपने दोस्त की मां सुनीता को बाइक पर बैठाकर जा रहे रूपपुर चंदेला गांव निवासी आकाश पुत्र हरिओम की बाइक राजेश की बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और दोनों बाइक के इंडिकेटर टूट गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान महिला का पर्स भी मौके पर गिर गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.