Unnao News: बांस-बल्ली लगा रास्ता रोकने का आरोप
उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के शंकरखेड़ा निवासी सुनीता पत्नी जसवंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी यशवीर, गुलवीर, रघुवीर और सुखवीर उसके आने-जाने वाले रास्ते पर बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर रहे थे। महिला के अनुसार उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। माखी थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.