Unnao News: बहन से विवाद के बाद किशोर ने जहर खाया
उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। भाई-बहन के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक 16 वर्षीय किशोर ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पंचूपुरवा गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सूरज की अपनी बहन अंशिका से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद गुस्से में सूरज ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.