Unnao News: बहनोई के अंतिम संस्कार में गए साले की सड़क हादसे में मौत
उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। संवाददाता बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे साले की बाइक में कार टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के कैथोली गांव निवासी 55 वर्षीय पुत्तूलाल कुशवाहा की बहन की शादी हरदोई में सांडी थानाक्षेत्र के म्योढ़ा गांव में हुई है। बुधवार सुबह उनके बहनोई का निधन हो गया था। जानकारी पर पुत्तूलाल बाइक से बहन के घर बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हरदोई के मल्लावां-गौसगंज मार्ग पर बांसा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्तूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह उनका शव कैथोली गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुत्तूलाल की मौत से पत्नी और बेटियों कोमल, मुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.