Unnao News: बड़े चौराहे पर दुकान से 163 अवैध पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: उन्नाव। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने बड़े चौराहे स्थित एक दुकान से अवैध पटाखे बरामद कर दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छह नवंबर को पुलिस टीम ने बड़े चौराहे पर चांद बक्शे वाले की दुकान पर छापा मारकर चांद उर्फ इशरत अली (54) पुत्र स्व. बरकत अली निवासी 279 शाहगंज, कोतवाली सदर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 58 सुतली बम, 60 दैमार पटाखे और 45 छोटे दैमार पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर में विस्फोटक अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.