Unnao News: बच्चों के झगड़े में हिंसक संघर्ष, तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल
उन्नाव, जुलाई 30 -- Unnao News: उन्नाव। बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से तमंचा लहराते हुए फायरिंग की भी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को गांव कोतवाली ले आई। गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।गदनखेड़ा गांव में गोशाला के पीछे बुधवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को पूछताछ के लिए सदर कोतवाली ले आई। पहले पक्ष में राकेश लोध, प्राशू लोध, शिवम लोध और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.