उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: उन्नाव। डीएम घनश्याम मीना ने शनिवार को एसपी जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, विकासखंड बिछिया का निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, पठन-पाठन, छात्रावास, भोजनालय, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की मौके पर पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से सीधे संवाद किया और व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। यह भी पढ़ें- Unnao News: कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षणछात्राओं के साथ संवाद डीएम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं, किसी प्रकार की समस्या, भोजन की गुणवत्ता तथा भविष्य के लक्ष्य को लेकर सवाल किए। उन्होंने पूछा कि पढ़-लिखकर आगे क्या बनना चाहती हैं। इस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक आईएएस और डॉक...