Unnao News: बच्चे को पीटने का विरोध करना पड़ा भारी, गर्भवती महिला और ननद से मारपीट
उन्नाव, सितम्बर 10 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में तीन वर्षीय बच्चे को पीटने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे दुकानदार और उसके बेटों ने आठ माह की गर्भवती महिला और उसकी ननद के साथ मारपीट कर दी। दोनों को गंभीर चोटें आने पर परिजनों ने सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फाजिलपुर गांव की रहने वाली 40 वर्षीय आरती पत्नी मोनू ने बताया कि बुधवार शाम उसका तीन वर्षीय बेटा चांद मोहल्ले की एक किराना दुकान परह सामान लेने गया था। आरोप है कि पास में दुकान चलाने वाले विपी चंद्र ने बच्चे को अपनी दुकान पर बुलाकर सामान लेने के लिए कहा। आरती के मुताबिक, बच्चे ने वहां से सामान लेने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर विपी चंद्र ने बच्चे के साथ मारपीट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.