Unnao News: बकरी के विवाद में दंपति को पीटा, एफआईआर
उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के मोहनलालखेड़ा मजरे असरेंदा गांव निवासी जय सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 28 अक्तूबर की शाम संतोष सिंह, उसकी पत्नी रेखा और मनोरमा गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर दिया। पत्नी ज्योति देवी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने 5 नवंबर को केस दर्ज कर जांच दरोगा मुकेश कुमार को सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.