Unnao News: बंद स्कूल के बाहर सपाइयों ने मनाया शिक्षक दिवस, जताया विरोध
उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर सपाइयों ने बंद किए गए परिषदीय स्कूल के सामने केक काटकर विरोध जताया। सपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष ओमेन्द्र लोधी आदि ने मोहल्ला काशिफ अली सराय तथा ग्राम खटोली, ग्राम पंचायत रऊ करना में बंद स्कूलों के सामने नाराजगी जताई और डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से स्कूलों को बंद करने की मंशा प्रतीत होती है। इससे लगता है कि सरकार अन्य क्षेत्रों की तरह शिक्षा व्यवस्था को भी जल्द निजी हाथों में देने का मन बना चुकी है। बता दें कि शासन की ओर से 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पास के विद्यालयों में पेयर करने के निर्देश दिए गए थे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बंद पड़े स्कूल में सपा ने मनाया शिक्षक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.