Unnao News: बंद पीएचसी के संचालन को प्रदर्शन
उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज क्षेत्र के ग्राम संदाना में पीएचसी के बाहर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र संचालित कराने की मांग उठाई। बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि शिलान्यास के बाद यह स्वास्थ्य केंद्र केवल एक माह तक ही संचालित हुआ, जिसके बाद से आज तक बंद पड़ा है। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज़ के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से संदाना का बंद स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही चालू कराने की मांग कि है। जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज में मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.